फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Registration of new vehicles has been stopped for seven days, leaving people stranded.

Ambala News: सात दिन से नए वाहनों का पंजीकरण बंद, भटक रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Registration of new vehicles has been stopped for seven days, leaving people stranded.
अंबाला छावनी स्थित उपमंडल भवन के अंत्योदय सरल केंद्र में पोर्टल बंद होने पर परेशान होते लोग। सं
आईपी एड्रेस की तकनीकी खामी के कारण वाहन पोर्टल हुआ ठप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी स्थित उपमंडल भवन के अंत्योदय सरल केंद्र में आईपी एड्रेस की तकनीकी खामी के कारण एक सप्ताह से वाहन पोर्टल पूरी तरह ठप है। पोर्टल बंद होने से क्लर्क और ऑपरेटरों की लॉगिन आईडी काम नहीं कर रही है, जिसके कारण नए वाहनों के पंजीकरण से लेकर आरसी ट्रांसफर जैसे जरूरी काम बंद हो गए हैं।
वाहन संबंधी सेवाएं बंद होने से लोग रोजाना सरल केंद्र के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी नई कार और बाइक खरीदने वाले चालकों को उठानी पड़ रही है, क्योंकि नंबर न मिलने के कारण वे अपने वाहनों को सड़कों पर नहीं उतार पा रहे हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन और आरसी ट्रांसफर अटके
पोर्टल बंद होने के कारण केवल नए वाहनों का पंजीकरण ही प्रभावित नहीं हुआ है, बल्कि वाहन के स्वामित्व का ट्रांसफर, फिटनेस प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज से जुड़े ऑनलाइन आवेदन भी बीच में ही अटक गए हैं। रोजाना दूर-दराज से आने वाले लोगों को बिना काम कराए ही खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन लगाए चक्कर, नहीं हुआ काम
डीआरएम कॉलोनी निवासी हर्ष ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक का लोन पास कर दिया। अब उन्होंने आरसी से वह लोन उतरवाना है, इसके लिए वह पहले मंगलवार को सरल केंद्र में आए तो पता चला कि पोर्टल बंद है। बुधवार को दोबारा आए हैं और आज भी पोर्टल बंद बता रहे हैं।

छावनी निवासी रामपाल ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले नई बाइक खरीदी थी, लेकिन सरल केंद्र में चक्कर लगाने के बावजूद आरसी नहीं बन पा रही। पोर्टल बंद होने का हवाला देकर अधिकारी हर दिन लौटा देते हैं। बिना नंबर प्लेट के गाड़ी सड़क पर निकालने में चालान का डर बना रहता है। प्रशासन को इस तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक करना चाहिए।


एक सप्ताह से आईपी एड्रेस में तकनीकी खामी के कारण लॉगिन आईडी बंद थे, बुधवार शाम को एनआइसी की टीम ने लॉगिन आईडी चालू कर दिए।
- पवन कुमार, इंचार्ज अंत्योदय सरल केंद्र, उपमंडल भवन छावनी

अंबाला छावनी स्थित उपमंडल भवन के अंत्योदय सरल केंद्र में पोर्टल बंद होने पर परेशान होते लोग। सं

अंबाला छावनी स्थित उपमंडल भवन के अंत्योदय सरल केंद्र में पोर्टल बंद होने पर परेशान होते लोग। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed