{"_id":"684d8865bdd12c96490744b5","slug":"video-district-level-swimming-championship-2025-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: जिला स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप: आर्मी पब्लिक स्कूल के तैराक रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: जिला स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप: आर्मी पब्लिक स्कूल के तैराक रहे अव्वल
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में शनिवार 20वीं अंबाला जिला स्तरीय स्वीमिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें कुल 75 प्रतिभागियों ने पूल में उतरकर अपनी का प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आर्मी पब्लिक स्कूल के तैराकों ने पहला, केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 ने दूसरा सिविल कान्वेंट स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला तैराकी संघ के प्रधान राजेंद्र विज ने मुख्यातिथि के रूप में शामिल होकर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता को छह अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था। इसमें 6 से लेकर 21 साल के स्कूलों व कॉलेजों के बच्चों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ तैराक सीनियर लड़कों का खिताब केवी वन के उज्जवल भारद्वाज व लड़कियों में एसडी कॉलेज की प्रथा मेहता को सिर सजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।