फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Today we will take the next decision on the decision of the unitSearch

Ambala News: कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर चढ़ाए पुष्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Today we will take the next decision on the decision of the unitSearch
आज इकाई के फैसले पर लेंगे आगामी निर्णय - फोटो : आज इकाई के फैसले पर लेंगे आगामी निर्णय
पराग गाबा बोले- राजीव गांधी की यादें आज भी हर दिल में जीवित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर निर्मल कुटिया चौक स्थित अटल पार्क में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (आरजीपीआरएस) और महिला कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी शहरी एवं ग्रामीण के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि राजीव गांधी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, सादगी, विचार और देश के प्रति समर्पण आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के व्यक्तित्व में सादगी, संवेदनशीलता और देश के भविष्य को लेकर दूरदृष्टि दिखाई देती थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बिंदर पोसवाल, ललित आहूजा, संदीप महाजन, पंकज गाबा, पप्पू लाठर, रजत लाठर, डॉ. नवजोत कश्यप, सपना राणा, मधु राय कालरा, लीना राय कालरा, परवीन पुनिया, शेर सिंह डबरी, विनोद शर्मा, कुलबीर मान, राकेश डाकवाला, पृथ्वीराज भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव गांधी को किया नमन
असंध। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान जितेंद्र चोपड़ा, चेयरमैन सुरजीत, एडवोकेट सोनिया बोहत, जतिन बिंदल, राजेश राणा, मनीष सिंगला, सतबीर फौजी, संतलाल, ब्रजेश पाढ़ा, मास्टर सुखदेव, लक्की हरचंदिया, अमित पोपड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद

कांग्रेस सेवादल ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद

करनाल। कांग्रेस सेवादल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला प्रधान अनिल शर्मा, प्रदेश महासचिव जसबीर पन्नु और प्रदेश सचिव बलजीत चौहान ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम भारत का सपना देखा था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने युवा शक्ति को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने पर जोर दिया। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।इस अवसर पर ग्रामीण प्रधान मदन राणा, ईशम सिंह, रमेश सैनी, सुखबीर सिंह, राजपाल सिंह, सुरजीत सिंह, गुरविंद्र कौर, संदीप कुमार, परमजीत फौजी, रामदास, जीतराम कश्यप, अशोक कांबोज, सुरेंद्र मौजूद रहे। ब्यूरो


राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी : शेरी

असंध। करनाल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। हरियाणा किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शेर प्रताप शेरी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर क्रांति और सूचना क्रांति को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने और युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार देने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के माध्यम से राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। इस अवसर पर सुखबीर सिंधड, श्याम पाल रोहिल्ला, डॉ. मांगे राम, बिजेंद्र नंबरदार, जयबीर कश्यप, आजाद नंबरदार, डॉ. बलिंद्र सिंह, ओमप्रकाश कामरेड, रमेश कौशिक आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed