Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Ambala: Two groups clash over street construction; sharp-edged weapons used; businessman referred to Chandigarh.
{"_id":"6ab3eb52eb71e6d2240aab6e","slug":"video-ambala-two-groups-clash-over-street-construction-sharp-edged-weapons-used-businessman-referred-to-chandigarh-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: गली निर्माण पर भिड़े दो पक्ष, तेजधार हथियार चले, कारोबारी चंडीगढ़ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: गली निर्माण पर भिड़े दो पक्ष, तेजधार हथियार चले, कारोबारी चंडीगढ़ रेफर
अंबाला। महेशनगर थाना क्षेत्र के अजीत नगर (गली नंबर 5) में बुधवार दोपहर करीब एक बजे गली निर्माण के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई इस हिंसक झड़प में तेजधार हथियार और ईंट-पत्थर चले, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद वार्ड 10 से बीजेपी सदस्य रमन छतवाल और कारोबारी राजेश शर्मा के बीच हुआ। घायलों को तुरंत कैंट के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। अस्पताल में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को संभाला। प्राथमिक उपचार के बाद कारोबारी राजेश शर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
कारोबारी पक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी सदस्य रमन छतवाल ने दबंगई दिखाते हुए अपने सहयोगियों से तेजधार हथियारों से हमला करवाया और मोबाइल छीन लिया। वहीं, रमन छतवाल ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उन पर तलवार से हमला किया गया और ईंट-पत्थर बरसाए गए। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे इनेलो नेता ओंकार सिंह ने भी हाथापाई के आरोप लगाए हैं। महेशनगर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और निष्पक्ष जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।