Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Ambala: Minister Vij targets the Gandhi family, says dictatorship is in their very blood.
{"_id":"6ab54414f450aca21208a206","slug":"video-ambala-minister-vij-targets-the-gandhi-family-says-dictatorship-is-in-their-very-blood-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: मंत्री विज का गांधी परिवार पर निशाना, बोले इनके खून की तासीर में ही तानाशाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: मंत्री विज का गांधी परिवार पर निशाना, बोले इनके खून की तासीर में ही तानाशाही
अंबाला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए विज ने कहा कि सारा देश देख रहा है कि वह पिछले काफी समय से देश की संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। चाहे चुनाव आयोग हो, सीबीआई हो या कोई अन्य स्वतंत्र संस्था, कांग्रेस हमेशा उन्हें निशाना बनाती रही है। ऊर्जा मंत्री ने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यह वही परिवार है जिसने देश पर आपातकाल थोपा था। इनके खून की तासीर में ही तानाशाही है। विज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस व्यवस्था को ठप करना चाहती है ताकि काम करने वालों को रोका जा सके। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जिस तरह देश की जनता ने उनकी दादी (इंदिरा गांधी) की तानाशाही को उखाड़ फेंका था, उसी तरह राहुल गांधी के मनसूबों को भी कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
स्मृति ईरानी कुशल रणनीतिज्ञ, उनके अनुभव का मिलेगा लाभ हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राज्य का पार्टी प्रभारी बनाए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी एक कुशल रणनीतिज्ञ हैं और उनके मार्गदर्शन से प्रदेश में पार्टी संगठन व सरकार दोनों को बड़ा लाभ मिलेगा। विज के मुताबिक, उनके आने से सरकार के कामकाज में और तेजी आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।