फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   17-year-old girl loses her life in road accident.

Ambala News: सड़क हादसे 17 वर्षीय किशोरी की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
17-year-old girl loses her life in road accident.
किशोरी की मौत के बाद छावनी के नागरिक अस्पताल में विलाप करते परिजन और पडोसी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नेशनल हाईवे-44 पर काली पलटन पुल के पास एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय मनमोहन नगर निवासी गुंजन की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, गुंजन पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और 22-23 सितंबर की रात घर से अचानक लापता हो गई थी।
गुंजन की मां बबली ने बताया कि उनके पति का 15 साल पहले निधन हो चुका है। उनकी सबसे छोटी बेटी गुंजन (14) मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, जिसका वे इलाज करा रही थीं। 22-23 सितंबर की रात करीब 2 बजे गुंजन अचानक घर से निकल गई। मां और भाई मोनू ने तुरंत उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को लगा कि वह हर बार की तरह अंबाला कैंट के टांगरी बांध स्थित अपनी मौसी के घर चली गई होगी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह जब परिजन गुंजन की तलाश करते हुए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे और आसपास के रेहड़ी-फड़ी वालों को उसकी फोटो दिखाई, तो हादसे की जानकारी मिली। लोगों ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे काली पलटन पुल के पास एनएच-44 पर सिटी की तरफ जाते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ाव थाना अंतर्गत लाल कुर्ती चौकी पुलिस को 22-23 सितंबर की रात डायल-112 से हादसे की सूचना मिली थी। जांच अधिकारी कृष्ण लाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर अचेत अवस्था में पड़ी किशोरी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान न होने पर शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया गया था।

-----
वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पड़ाव थाना पुलिस ने मां बबली की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाना 281 और लापरवाही से मौत की धारा 106 के तहत मामला प्राथमिकी दर्ज कर ली है। टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed