Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Ambala: Minister Krishan Bedi takes a tough stance on the negligence of Municipal Corporation officials.
{"_id":"6ab2ac59d5366016f606249a","slug":"video-ambala-minister-krishan-bedi-takes-a-tough-stance-on-the-negligence-of-municipal-corporation-officials-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला : नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही पर मंत्री कृष्ण बेदी का कड़ा रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला : नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही पर मंत्री कृष्ण बेदी का कड़ा रुख
अंबाला सिटी। पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल बेदी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। बैठक के दौरान मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया और संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। दरअसल, जगाधरी गेट निवासी सौरभ गंभीर ने दुकान के नक्शे और नोटिस से जुड़ा विवाद उठाया था। पिछली बैठक में मंत्री ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई थी, जिसमें कष्ट निवारण समिति के सदस्य को भी शामिल किया गया था। मंगलवार को सदस्य ने बैठक में खुलासा किया कि निगम अधिकारियों ने उन्हें जांच में बुलाए बिना ही फैसला कर दिया। इस पर नाराज मंत्री बेदी ने उपायुक्त सचिन गुप्ता को दोषी अधिकारी से जवाब मांगने के निर्देश दिए। हालांकि, निगम के एएमसी ने मंच से माफी मांगते हुए भविष्य में सतर्क रहने का आश्वासन दिया। बैठक में कुल 12 शिकायतों में से 5 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि 7 के लिए विशेष कमेटियां गठित की गईं। इस दौरान अंबाला कैंट में अवैध स्लाटर हाउस की शिकायत पर मंत्री ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा काम शुरू करेंगे तो अंदर ठोंक देंगे। मामले की जांच रिपोर्ट अगली बैठक में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।