Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Ambala: Female students performed Haryanvi Ragini, Karnataka folk dance, and Manipuri dance, and conveyed messages of women's empowerment and patriotism through plays.
{"_id":"6a7b3e7ffbc2f46fc80b0fed","slug":"video-ambala-female-students-performed-haryanvi-ragini-karnataka-folk-dance-and-manipuri-dance-and-conveyed-messages-of-womens-empowerment-and-patriotism-through-plays-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: हरियाणवी रागिनी, कर्नाटक लोक नृत्य और मणिपुरी नृत्य में छात्राओं ने दी प्रस्तुति, नाटकों के जरिए दिया महिला सशक्तिकरण और देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: हरियाणवी रागिनी, कर्नाटक लोक नृत्य और मणिपुरी नृत्य में छात्राओं ने दी प्रस्तुति, नाटकों के जरिए दिया महिला सशक्तिकरण और देशभक्ति का संदेश
अंबाला। छावनी स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में राष्ट्रीय एकता पर्व-2026 के तहत दो दिवसीय संभाग स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के पहले दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हरियाणवी रागिनी, कर्नाटक लोक नृत्य, मणिपुरी नृत्य, पश्चिम बंगाल समूह नृत्य पर शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। मगर सबसे खास कर्नाटक का यक्षगान नृत्य रहा।
इस उत्सव में केंद्रीय विद्यालय संगठन, गुरुग्राम संभाग के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के 10 क्लस्टरों से आए 260 विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि एयर कमोडोर एस. तामस्कर और अफ्वा (लोकल) की अध्यक्ष सलोनी तामस्कर ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कला विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है। भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक परंपराएं हमारी राष्ट्रीय एकता की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा ने अतिथियों, निर्णायकों, अनुरक्षक शिक्षकों एवं विद्यार्थी कलाकारों का स्वागत किया।
दृश्य कला प्रतियोगिता के तहत द्विआयामी कला, चित्रांकन, पेंटिंग, प्रिंट मेकिंग, कैरिकेचर और त्रिआयामी मूर्तिकला में बाल कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता और निपुण कौशल की छाप छोड़ी। इसके अलावा स्थानीय शिल्प, स्वदेशी खिलौनों और पारंपरिक खेलों पर आधारित कलाकृतियों ने भारतीय लोक संस्कृति की रंग-बिरंगी विविधता को मंच पर बेहद प्रभावशाली ढंग से उजागर किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।