फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Guddu from Bihar turns out to be the mastermind of the railway recruitment scam.

Ambala News: बिहार का गुड्डू निकला रेलवे भर्ती फर्जीवाड़े का सरगना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Guddu from Bihar turns out to be the mastermind of the railway recruitment scam.
अंबाला छावनी में रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़े गए आरोपी। पुलिस
- आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश, एआई कैमरों से पकड़े गए थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे शारीरिक दक्षता परीक्षा (पैट) में सामने आए फर्जीवाड़े के मामले में मुख्य सरगना बिहार का गुड्डू निकला है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि यह पूरा नेटवर्क गुड्डू कुमार के इशारे पर चल रहा था। उसी ने लिखित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) से लेकर ग्राउंड में दौड़ (पैट) लगाने तक का पूरा ठेका ले रखा था।
कैंट की थाना पड़ाव पुलिस गिरोह के इस मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, प्राथमिक पूछताछ में खुलासा होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। अंबाला मंडल कार्यालय स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही इस परीक्षा में बिहार के लखीसराय और जहानाबाद के अभ्यर्थियों की जगह मुन्नाभाई दौड़ लगा रहे थे, जिन्हें प्राइवेट एजेंसी के एआई कैमरों ने मौके पर पकड़ लिया था।
विज्ञापन

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) नई दिल्ली द्वारा 22 से 28 सितंबर तक आयोजित इस परीक्षा की जिम्मेदारी टीसीएस और टीटीआईपीएल एजेंसियों को दी गई है। शुक्रवार को जब फर्जी अभ्यर्थी ग्राउंड में प्रवेश कर रहे थे, तब एआई बेस्ड कैमरों ने चेहरा स्कैन करते ही डेटा मिसमैच का अलर्ट जारी कर दिया। बायोमेट्रिक और फेस-स्कैनिंग में भिन्नता मिलते ही जांच टीम ने संदेह के आधार पर अभ्यर्थियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे की जगह लगाई दाैड़
लखीसराय (बिहार) के संधा गांव निवासी अभ्यर्थी प्रहलाद कुमार ने स्वीकार किया कि उसने अपनी लिखित सीबीटी परीक्षा नालंदा निवासी अनंत कुमार से दिलवाई थी। शुक्रवार को मैदान में दौड़ लगाने भी अनंत ही आया था। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
अभ्यर्थी उज्ज्वल कुमार की जगह जहानाबाद के उसरी गांव निवासी गोलू कुमार ने कुबूल किया कि उसने गिरोह के सरगना गुड्डू कुमार के कहने पर उज्ज्वल के नाम पर सीबीटी परीक्षा दी थी और वही शुक्रवार को पैट परीक्षा में भी शामिल हुआ था।


थाना पड़ाव में दी थी शिकायत
फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही मंडल रेल प्रबंधक द्वारा गठित जांच समिति के सदस्य एवं सहायक कार्मिक अधिकारी सुरेश कुमार ने लिखित शिकायत थाना पड़ाव में दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि गिरोह के मुख्य सरगना गुड्डू की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed