{"_id":"6ac38ad7578f9894dd04dba1","slug":"video-political-muscle-flexed-during-nomination-a-massive-crowd-of-supporters-turned-out-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"नामांकन के बहाने दिखा सियासी दमखम, उमड़ा समर्थकों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के बहाने दिखा सियासी दमखम, उमड़ा समर्थकों का हुजूम
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में नामांकन के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को निवर्तमान एमएलसी एवं भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी समेत कई दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया। ध्रुव त्रिपाठी के नामांकन में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री दयाशंकर सिंह और एके शर्मा समेत पार्टी के कई नेताओं की मौजूदगी रही। आयुक्त कार्यालय में नामांकन को लेकर सुरक्षा के साथ बैरिकेडिंग की गई थी। प्रत्याशी समेत केवल चार लोगों को ही नामांकन स्थल के अंदर जाने की अनुमति थी। ऐसे में प्रत्याशियों के साथ पहुंचे समर्थक बाहर ही खड़े होकर इंतजार करते रहे। नामांकन स्थल के बाहर जुटी भीड़ और नेताओं की मौजूदगी ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में बढ़ती राजनीतिक सक्रियता का संकेत दिया। छह अक्तूबर तक नामांकन होना है, जबकि 23 अक्तूबर को मतदान और 27 अक्तूबर को मतगणना होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।