Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maharana Pratap Shiksha Parishads Foundation Week Celebrations to Begin on December 4

गाेरखपुर: चार दिसंबर से शुरू होगा महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का संस्थापक सप्ताह समारोह

Sun, 22 Nov 2026 06:17 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 22 Nov 2026 06:17 PM IST
सार

समारोह की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 22 नवंबर को एनसीसी दिवस पर सर्वोत्तम एनसीसी कैडेट चयन और पीटी प्रतियोगिता से होगा। इसमें 46 सब यूनिटों के 303 कैडेट और सात टीमों के 260 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Maharana Pratap Shiksha Parishads Foundation Week Celebrations to Begin on December 4
पूर्प सीडीएस जनरल अनिल चौहान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का संस्थापक सप्ताह समारोह-2026 चार दिसंबर से शुरू होगा। उद्घाटन समारोह गोलघर स्थित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के निदेशक एवं पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

संचालन समिति के सदस्य डॉ. नितीश शुक्ला ने बताया कि मुख्य महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 10 दिसंबर को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के सभागार में होगा। इसमें उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 नवंबर से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

समारोह की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 22 नवंबर को एनसीसी दिवस पर सर्वोत्तम एनसीसी कैडेट चयन और पीटी प्रतियोगिता से होगा। इसमें 46 सब यूनिटों के 303 कैडेट और सात टीमों के 260 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा भाषण, बास्केटबॉल, वॉलीबाल, योगासन, चित्रकला, सामान्य ज्ञान, अंत्याक्षरी, सुलेख, श्रीमद्भगवद्गीता, श्रीरामचरितमानस और संगीत गायन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

सात स्वर्ण पदक, छात्रवृत्ति और स्मृति पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है। अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए 30 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed