{"_id":"6ac327cae725f927f008125d","slug":"video-rayabral-ma-palsa-bharata-ka-thaugdha-ka-tharana-11-abhayarathaya-ka-bgaugdha-tabyata-mathana-ma-garakara-bhasha-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान 11 अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत, मैदान में गिरकर बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान 11 अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत, मैदान में गिरकर बेहोश
रायबरेली में 25वीं वाहिनी पीएसी में चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया के शारीरिक परीक्षा के दौरान सोमवार को 11 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने और कमजोरी के कारण एक के बाद एक अभ्यर्थी मैदान में बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इससे अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि कूड़ी धूप में दौड़ाने की वजह से उनकी हालत बिगड़ी। लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, अयोध्या, रायबरेली जिलों के अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। दौड़ के दौरान 11 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।