Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Janakpur DhamAyodhya Weekly Express: Inaugural Special Train to Depart from Ayodhya Tomorrow

जनकपुरधाम-अयोध्या साप्ताहिक एक्सप्रेस: कल अयोध्या से रवाना होगी उद्घाटन विशेष ट्रेन, गोरखपुर होकर गुजरेगी

Sun, 22 Nov 2026 07:52 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 22 Nov 2026 07:52 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के तीन, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो और जनरेटर सह लगेज यान व एलएसएलआरडी का एक-एक कोच समेत कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Janakpur DhamAyodhya Weekly Express: Inaugural Special Train to Depart from Ayodhya Tomorrow
ट्रेन

विस्तार

भारत और नेपाल के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए जनकपुरधाम (नेपाल) और अयोध्याधाम के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी मिल गई है। 15595, 15596 जनकपुरधाम-अयोध्या धाम-जनकपुरधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ 23 नवंबर को विशेष ट्रेन चलाकर किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर होकर गुजरेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

04295 उद्घाटन विशेष ट्रेन 23 नवंबर को अयोध्या धाम से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। बस्ती से 3:05 बजे और गोरखपुर से शाम 5:40 बजे छूटकर रात 9:30 बजे नरकटियागंज, 11:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। अगले दिन सीतामढ़ी, शिशो, मधुबनी और जयनगर होते हुए सुबह 10 बजे जनकपुरधाम पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में 04296 उद्घाटन विशेष ट्रेन 24 नवंबर को जनकपुरधाम से दोपहर एक बजे रवाना होगी। जयनगर, मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल और नरकटियागंज होते हुए अगले दिन सुबह 4:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से 5:00 बजे बस्ती और 5:55 बजे मनकापुर होते हुए सुबह 8:10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के तीन, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो और जनरेटर सह लगेज यान व एलएसएलआरडी का एक-एक कोच समेत कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed