Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Youth beaten up on suspicion of theft in Bhalswa Dairy
{"_id":"6aa6c04e265d1947a30be3fa","slug":"video-youth-beaten-up-on-suspicion-of-theft-in-bhalswa-dairy-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: भलस्वा डेयरी में चोरी के शक में युवक की पिटाई, 18 वर्षीय राम कुमार की मौत; दो ट्रक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: भलस्वा डेयरी में चोरी के शक में युवक की पिटाई, 18 वर्षीय राम कुमार की मौत; दो ट्रक चालक गिरफ्तार
भलस्वा डेयरी इलाके में चोरी के शक में 18 साल के राम कुमार की पिटाई करने और उसकी मौत का मामला सामने आया है। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दो ट्रक चालकों मुंतियाज और नईम को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला 29 अगस्त की है। राम कुमार अपने परिवार के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में रहता था और कूड़ा बीनने का काम करता था। 29 अगस्त की शाम सात बजे राम कुमार सहित अन्य युवकों को कुछ ट्रक चालकों ने ट्रक से केबल व अन्य सामान की चोरी करने के शक में पकड़ा था। इस दौरान उनलोगों ने राम कुमार को बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर दी। घायल अवस्था में मिलने पर अगले दिन उसके परिजनों ने उसे बुराड़ी अस्पताल में लेकर गए। मेडिकल जांच में उसके हाथ, आंख और पैर पर चोट के निशान मिले। कोई गंभीर चोट नहीं होने की वजह से डॉक्टरों ने उसका इलाज कर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी।
परिवार वालों के मुताबिक 9 सितंबर को सांस लेने में परेशानी होने पर परिवार वाले उसे बुराड़ी अस्पताल लेकर गए। उसकी गंभीर हालत देखकर परिवार वाले उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे राजन बाबू टीबी अस्पताल लेकर गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने 12 सितंबर को उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मारपीट में शामिल दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।