दिल्ली के स्वरूप नगर में फैक्टरी में आग: घबराहट में सामने के घरों से लोगों ने लगाई छलांग, छह घायल
गली नंबर 2 स्थित जूडो ड्रेस फैक्टरी में आग लग गई। आग से घबराकर सामने की इमारत से कूदने पर छह लोग घायल हुए। दमकल ने आग बुझा दी है।
विस्तार
स्वरूप नगर की गली नंबर 2 में स्थित एक फैक्टरी में हाल ही में आग लग गई। यह घटना खसरा नंबर 357/58 पर स्थित जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाने वाली फैक्टरी में हुई। आग लगने की सूचना पुलिस स्टेशन स्वरूप नगर को दी गई थी।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर आग लगी थी। आग से फैक्टरी के अंदर कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हालांकि, आग लगने से घबराहट में सामने की इमारत के निवासियों ने अपने घरों से छलांग लगा दी। इस कारण छह लोग घायल हो गए। घायलों में प्रियंका (28), वंशिका (8), वाणी (5), संतोष (33), तन्वी (8) और विजय शामिल हैं। सभी घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं और आग पर काबू पा लिया गया है।
VIDEO | Delhi: Fire breaks out in a building in Swaroop Nagar. Further details awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 13, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/fZDOjW7cQX
प्रियंका, संजय की पत्नी हैं और जे-1428 गली नंबर 2, खड्डा कॉलोनी, स्वरूप नगर की निवासी हैं। वंशिका और वाणी संजय की बेटियां हैं। संतोष, धर्मेंद्र की पत्नी हैं और गली नंबर 2, खड्डा कॉलोनी, स्वरूप नगर की निवासी हैं। तन्वी धर्मेंद्र की बेटी हैं। विजय, काली सिंह के बेटे हैं और मकान नंबर 2829, गली नंबर 2, खड्डा कॉलोनी, स्वरूप नगर में रहते हैं।