दिल्ली में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर खतरनाक रूप धारण कर लिया है। बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी की हवा बेहद जहरीली दर्ज की गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुबह 7:41 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 605 के रिकॉर्ड और खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। शहर के अधिकांश हिस्सों में प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
डराने लगी दिल्ली की हवा: इंडिया गेट से गाजीपुर तक सांसों में घुलने लगा 'जहर', कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Wed, 04 Nov 2026 05:23 PM IST
सार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता रेड जोन से भी ऊपर चली गई है। इंडिया गेट पर एक्यूआई 414, गाजीपुर में 410 और धौला कुआं में 417 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन