Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
rs 1.56 crore will be spent on road drainage and drinking water systems in Manser
{"_id":"6a4fab1a4f36dd7cd600d766","slug":"video-rs-156-crore-will-be-spent-on-road-drainage-and-drinking-water-systems-in-manser-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: गढ़ी हरसरु गांव में 1.56 करोड़ से होंगे विकास कार्य, बेहतर होगी सड़क और पेयजल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: गढ़ी हरसरु गांव में 1.56 करोड़ से होंगे विकास कार्य, बेहतर होगी सड़क और पेयजल व्यवस्था
नगर निगम मानेसर की ओर से गढ़ी हरसरु गांव में जल्द ही बड़े विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। गांव में सड़क, जल निकासी और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 1.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए योजना तैयार कर टेंडर जारी कर दिया है और ठेकेदार को काम भी सौंप दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
परियोजना के तहत पूरे मार्ग पर नई आरसीसी सड़क, बरसाती पानी की निकासी के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन और नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इन कामों के पूरा होने के बाद गांव के लोगों को बेहतर सड़क और पानी की सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के इस हिस्से में लंबे समय से सड़कें टूटी हुई हैं। बरसात के दिनों में सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार जलभराव के कारण वाहन भी फंस जाते हैं और पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा पेयजल की व्यवस्था भी पूरी तरह ठीक नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।