फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vayo Anand Kendras will be opened for the recreation of senior citizens aged 60 and above

दिल्ली: 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए खुलेंगे वयो आनंद केंद्र, सरकार शुरू करने जा रही ये योजना

Sat, 29 Aug 2026 03:37 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 29 Aug 2026 03:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके सम्मान, सक्रिय जीवन और सामाजिक जुड़ाव को बनाए रखने के उद्देश्य से योजना शुरू की जा रही है। सरकार का लक्ष्य बुजुर्गों को अकेलेपन से दूर कर उन्हें साथियों के बीच सक्रिय सामाजिक जीवन का अवसर देना है।

विज्ञापन
Vayo Anand Kendras will be opened for the recreation of senior citizens aged 60 and above
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

दिल्ली के 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को अब अपने आसपास ही मेलजोल, मनोरंजन और स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए बेहतर जगह मिल सकेगी। दिल्ली सरकार ‘वयो आनंद’ योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र खोले जाएंगे और पात्र केंद्रों को हर साल 2.40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके सम्मान, सक्रिय जीवन और सामाजिक जुड़ाव को बनाए रखने के उद्देश्य से योजना शुरू की जा रही है। सरकार का लक्ष्य बुजुर्गों को अकेलेपन से दूर कर उन्हें साथियों के बीच सक्रिय सामाजिक जीवन का अवसर देना है।
विज्ञापन


केंद्रों में बैठने की सुविधा के साथ पंखे, कूलर, टीवी, कंप्यूटर, समाचार पत्र, पत्रिकाएं और किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां बुजुर्ग नियमित रूप से अपने हमउम्र लोगों के साथ समय बिता सकेंगे। सामुदायिक स्थानों के अलावा आरडब्ल्यूए, सीजीएचएस और चौपाल में संचालित केंद्र भी योजना में शामिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने चिकित्सा शिविर लगेंगे, चलेंगी फिटनेस कक्षाएं
केंद्रों में कैरम और लूडो जैसे इनडोर खेलों के साथ योग और ध्यान की कक्षाएं भी होंगी। हर महीने चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य एवं फिटनेस कक्षाओं के अलावा पोषण सलाह, कहानी सुनाने, पेंटिंग, क्राफ्ट, पॉटरी और इनडोर-आउटडोर खेलों जैसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, वरिष्ठ नागरिक दिवस और राष्ट्रीय पर्व सहित साल में कम से कम पांच-छह कार्यक्रम कराने होंगे।

200 सदस्य जरूरी, सुबह 7 बजे से रात 8  बजे तक खुलेंगे
योजना के लिए केंद्र में कम से कम 200 ऐसे सदस्य होना जरूरी है, जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हो। केंद्र सप्ताह में कम से कम पांच दिन और रोजाना न्यूनतम सात घंटे संचालित होगा। संचालन का समय सुबह 7 बजे से रात 8 बजे के बीच होगा। केंद्र में पर्याप्त हवा और शौचालय की सुविधा अनिवार्य होगी। बुजुर्गों की सुविधा के लिए भूतल को प्राथमिकता दी जाएगी। ऊपरी मंजिल पर केंद्र होने की स्थिति में लिफ्ट की व्यवस्था देखी जाएगी।

महिला और दिव्यांग बुजुर्गों को भी जोड़ेंगे
सरकार महिला, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगी। आपात स्थिति में सहायता के लिए नजदीकी पुलिस थाने और अस्पतालों से संपर्क की व्यवस्था भी की जाएगी। सरकार के मुताबिक, योजना के जरिए बुजुर्गों को उनके आसपास सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा, जहां वे सम्मान के साथ स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकें।


20 हजार रुपये हर महीने की मदद
योजना के तहत पात्र केंद्रों को वित्तीय वर्ष में 2.40 लाख रुपये मिलेंगे। यह राशि 20 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दो बराबर छमाही किस्तों में जारी होगी। संचालकों को सरकार की ओर से तय सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी। केंद्र का संचालन दिल्ली के किसी सामुदायिक स्थान पर होना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed