फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CNG rates have been hiked by Rs 3.89 per kg in Delhi with effect from 6 AM today, 29th August

दिल्लीवासियों को लगा महंगाई का झटका: फिर से महंगी हुई सीएनजी, आज से बढ़े हुए रेट पर मिलेगी गैस, जानें नए दाम

Sat, 29 Aug 2026 01:22 AM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 29 Aug 2026 01:22 AM IST
सार

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई दरें 29 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से लागू होंगी।

विज्ञापन
CNG rates have been hiked by Rs 3.89 per kg in Delhi with effect from 6 AM today, 29th August
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। मंगलवार को सीएनजी की दरों में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इसस पहले सीएनजी की दरों में दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। शनिवार 29 अगस्त सुबह 6 बजे से सीएनजी के दाम 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ जाएंगे। अब तक दिल्ली में सीएनजी का रेट 83.09 रुपये प्रति किलो था। अब दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 86.98 रुपये प्रति किलो हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि राजधानी में 15 मई को सीएनजी के दाम दो रुपये बढ़ाए गए थे। इसके बाद 17 मई को एक रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। 23 मई को भी सीएनजी एक रुपये महंगी हुई थी। 26 मई को फिर से दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इस प्रकार मई के महीने में ही कई बार दाम बढ़ाए गए थे।

विज्ञापन

यह वृद्धि उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर डालेगी। लगातार बढ़ती कीमतें आम जनता के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। लगातार बढ़ती सीएनजी कीमतें वाहन चालकों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं। विशेषकर सार्वजनिक परिवहन और कैब सेवाओं पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों को अपनी लागत निकालने में परेशानी होगी। इससे यात्रियों को भी अधिक किराया चुकाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed