{"_id":"6a91d9cc34d93ee62403f7b3","slug":"weather-update-no-rain-expected-in-delhi-for-a-week-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का मौसम: एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं, बढ़ेगी उमस, यहां पढ़ें आईएमडी का ताजा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का मौसम: एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं, बढ़ेगी उमस, यहां पढ़ें आईएमडी का ताजा अपडेट
Sat, 29 Aug 2026 12:26 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:26 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक मानसून का कोई सिस्टम सक्रिय होने की संभावना नहीं है। इस दौरान हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन अधिकांश समय धूप रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला
विस्तार
पिछले पांच दिनों से बारिश के बाद सुहावने मौसम का आनंद ले रही राजधानी में शुक्रवार को मौसम खुला रहा। सुबह से धूप निकली रही और बीच-बीच में बादलों की आवाजाही हुई। तापमान बढ़ने और हवा में नमी अधिक होने से दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली और आसपास मानसून का फिलहाल कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से निकली धूप के कारण दिन चढ़ने के साथ गर्मी का अहसास बढ़ता गया। राजधानी में हवा में नमी का स्तर करीब 70 प्रतिशत रहा। तापमान और नमी के मेल से उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
पांच दिन बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक मानसून का कोई सिस्टम सक्रिय होने की संभावना नहीं है। इस दौरान हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन अधिकांश समय धूप रहने का अनुमान है। बारिश नहीं होने से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है और नमी के कारण उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। फिलहाल अगले एक सप्ताह तक दिल्लीवासियों को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन