Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Nuh News
›
Youth in Nuh should make yoga a part of their lives regular practice will keep them healthy
{"_id":"6b0c52ad5662a0b54e0aedf2","slug":"video-youth-in-nuh-should-make-yoga-a-part-of-their-lives-regular-practice-will-keep-them-healthy-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह में योग को जीवन का हिस्सा बनाएं युवा, नियमित अभ्यास से रहेंगे निरोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में योग को जीवन का हिस्सा बनाएं युवा, नियमित अभ्यास से रहेंगे निरोगी
योग गुरु बाबा रामदेव रविवार को पल्ला स्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पार्षद तौफीक हिंगनपुरिया के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के युवाओं को संबोधित करते हुए योग के महत्व के बारे में बताया। बाबा रामदेव ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग बेहद जरूरी है। नियमित योगासन और प्राणायाम करने से शरीर निरोगी रहता है और मानसिक शांति भी मिलती है। उन्होंने युवाओं से प्रतिदिन योग करने और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला भी मौजूद रहे। बाबा रामदेव ने अभय सिंह चौटाला को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में युवाओं और क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर तौफीक हिंगनपुरिया ने बाबा रामदेव का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।