Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Nuh News
›
Three ambulances remained stuck in a traffic jam for four hours in Nuh family members transporting a body to Jaipur faced distress
{"_id":"6b0c52a58f47e375540f3d9c","slug":"video-three-ambulances-remained-stuck-in-a-traffic-jam-for-four-hours-in-nuh-family-members-transporting-a-body-to-jaipur-faced-distress-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह में चार घंटे जाम में फंसी रहीं तीन एंबुलेंस, शव लेकर जयपुर जा रहे परिजन हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में चार घंटे जाम में फंसी रहीं तीन एंबुलेंस, शव लेकर जयपुर जा रहे परिजन हुए परेशान
अलीपुर तिगरा चौक पर रविवार को वाहनों की भारी भीड़ के चलते करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। जाम की स्थिति इतनी गंभीर रही कि तीन एंबुलेंस सहित दर्जनों वाहन फंस गए। हैरानी की बात यह रही कि तीनों एंबुलेंस में पोस्टमार्टम के बाद दो महिलाओं और एक पुरुष के शव रखे हुए थे, जिन्हें परिजन जयपुर लेकर जा रहे थे। एंबुलेंस के जाम में फंसने से परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पथराली के पास हुए सड़क हादसे में पांच लोग कार के अंदर फंस गए थे। रविवार को मृतकों के शवों का अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन तीन एंबुलेंस में शव लेकर जयपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन अलीपुर तिगरा चौक पर लगे जाम में फंस गए। वहीं, बिवां पहाड़ी की ओर से आ रही दो अन्य एंबुलेंस भी जाम की चपेट में आ गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।