Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Students talent on display at children fair in Rupaidiha Bahraich science models draw attention

बहराइच के रुपईडीहा में बाल मेले में दिखी छात्राओं की प्रतिभा, विज्ञान के मॉडलों ने किया आकर्षित

Sun, 29 Nov 2026 03:47 PM IST
Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Sun, 29 Nov 2026 03:47 PM IST
Students talent on display at children fair in Rupaidiha Bahraich science models draw attention
बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में साकेत नगर स्थित आचार्य रमेशचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज में बाल मेला, स्वास्थ्य मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने विज्ञान और तकनीक पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं स्वास्थ्य मेले में आगंतुकों की वजन, रक्तचाप, रक्त शर्करा, ऑक्सीजन स्तर और नाड़ी की निःशुल्क जांच की गई। बाल मेले में छात्राओं के लगाए व्यंजनों के स्टॉल और मनोरंजक खेल आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल बहराइच के सेल्स मैनेजर शिवम सिंह, उनकी धर्मपत्नी और डॉ. एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सनत कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। उन्नति जायसवाल, दीपा, सोनाक्षी, आरजू, इकरा, परी शर्मा, अलीशा, उर्मिला, रिशबा, करिश्मा, अंशिका और सुमन सहित अन्य छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी, न्यूक्लियर पावर प्लांट, जल शुद्धिकरण प्रणाली, शहरी बाढ़ नियंत्रण, वर्षा जल संचयन, वायु प्रदूषण नियंत्रण, हाइड्रोलिक ब्रिज, मानव हृदय, तंत्रिका तंत्र, चंद्रयान-3 और जलविद्युत बांध जैसे मॉडल प्रदर्शित किए गए। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और जल संरक्षण से संबंधित परियोजनाओं ने विशेष आकर्षण पैदा किया। स्वास्थ्य मेले में आगंतुकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी गई। वहीं बाल मेले में छात्राओं ने विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इसके साथ ही दिमागी कसरत और मनोरंजन से जुड़े खेलों ने लोगों का ध्यान खींचा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. यशपाल, पूर्व प्रमुख नवाबगंज डॉ. हरिश्चंद्र, संदीप जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार शेर सिंह कसौधन और प्रधानाचार्य आशा बिष्ट ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय प्रभारी विवेक कुमार, शिक्षिकाओं उपासना शुक्ला, लक्ष्मी वर्मा, सुषमा यादव, रोली पाठक, प्रज्ञा अवस्थी, कोमल दीक्षित, ललिता मिश्रा, ईशा वर्मा, पलक शर्मा, शीतल कौलिक, दिव्या त्रिपाठी, साक्षी कुमारी तथा शिक्षक अतुल पाठक, सीपी त्रिपाठी, पीके मिश्रा और अरुण शर्मा का योगदान रहा। कार्यक्रम में कस्बे के गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी, अभिभावक और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरदोई: चंदे को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष, फावड़े के वार से जयपाल की गई जान

29 Nov 2026

करनाल में संडे ऑन साइकिल खिलाड़ियों और शहरवासियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

29 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

29 Nov 2026

अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ी मसूरी अल्ट्रा मैराथन, 1141 से अधिक धावकों ने दिखाया दमखम

29 Nov 2026

पुरवा हुआ हवा का रुख, लखनऊ में सुबह-सुबह छाया कोहरा

29 Nov 2026
विज्ञापन

लखनऊ मैराथन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लखनऊवासी, 1090 चौराहे से हुई शुरू

29 Nov 2026

जनकपुर से अयोध्या पहुंची ट्रेन, श्रीराम के तिलकोत्सव का भार लेकर पहुंचे जनकपुरवासी; पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

29 Nov 2026
विज्ञापन

उज्जैन: भस्म आरती में भांग से हुआ महाकाल का शृंगार, कमल की माला पहनाई फिर लगा भोग, मंदिर अस्पताल में आया दान

29 Nov 2026

मंडला: बालाघाट के गढ़ी वन क्षेत्र में पहुंचा 4 हाथियों का दल, कई गांवों में फसलें रौंदीं, अलर्ट पर वन विभाग

29 Nov 2026

VIDEO: चौरासी कोस यात्रा में भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

29 Nov 2026

VIDEO: बैंक कॉलोनी में सीसी सड़क बनने से आसान होगा आवागमन

29 Nov 2026

कानपुर: तीन युवकों ने दो पुलिसकर्मी को पीटा, चार घायल, एक आरोपी फरार

29 Nov 2026

कानपुर: दरोगा की बेटी को ससुरालियों ने बेरहमी से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

28 Nov 2026

ढोल-दमाऊ की थाप पर सजी उत्तराखंड की लोक विरासत

28 Nov 2026

पहले ट्रक ने ऑटो को दबाया, फिर फटा CNG सिलेंडर; वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर तीन की मौत

28 Nov 2026

मजहब-संविधान में टकराव नहीं, वंदे मातरम गाना जायज

28 Nov 2026

क्वार्टर फाइनल में हारकर पदक से चूकी अनमोल खरब

28 Nov 2026

फरीदाबाद के सेक्टर-12 में समरसता संकल्य यात्रा में मुख्यमंत्री सैनी

28 Nov 2026

ब्रेव हार्ट्स सोसायटी के सामने असामाजिक तत्वों ने कूड़े में लगाई आग

28 Nov 2026

चार्म कैसल सोसाइटी में प्रदूषण कम करने के लिए 24वीं मंजिल से वर्षा का प्रयास

28 Nov 2026

ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वालों को मिलेगा दो लाख रुपये तक का पुरस्कार

28 Nov 2026

नोएडा में गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम का भव्य शुभारंभ, संगत ने की शिरकत

28 Nov 2026

कानपुर: डॉ. संजय कृष्ण सलिल महाराज बोले- भागवत कथा से होना चाहिए यजमान का भला

28 Nov 2026

कानपुर: जूता मार्केट में गरजा बुलडोजर, नगर निगम ने की कार्रवाई

28 Nov 2026

मैहर: अस्पताल के बाहर बैठाकर गर्भवती को खून चढ़ाया, वीडियो वायरल होने के बाद अपनी सफाई में ये बोला प्रबंधन

28 Nov 2026

VIDEO: रंजिशन दो भाइयों पर किया कुल्हाड़ी-डंडों से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

28 Nov 2026

VIDEO: आगरा में खादी महोत्सव शुरू, दस दिन रहेगी स्वदेशी की धूम

28 Nov 2026

VIDEO: आगरा में तीन बड़े बाजारों में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, विरोध के बीच हटाया अतिक्रमण

28 Nov 2026

VIDEO: हर दूसरे व्यक्ति का हाजमा खराब, 30 फीसदी का लिवर फैटी

28 Nov 2026

VIDEO: आगरा में हर साल कैंसर के 1800 नए मरीज, पांच अंगों में हो रहा ये जानलेवा रोग

28 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed