{"_id":"696b9663d19a881ea304c464","slug":"video-tauru-cia-police-arrested-drug-trafficker-with-20-grams-of-heroin-2026-01-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nuh News: तावडू सीआईए पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर को दबोचा, बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: तावडू सीआईए पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर को दबोचा, बड़ा खुलासा
नूंह के तावडू क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तावडू सीआईए पुलिस व एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है । पुलिस टीम ने तावड़ू सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सालाका-तावडू रोड पर निर्माणाधीन सीमेंट चारदीवारी के पास से एक नशा तस्कर को 20 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 जनवरी शुक्रवार को अपराधों की रोकथाम के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अमजद उर्फ बिल्लू पुत्र दीनू निवासी गांव पचगांव थाना सदर तावडू जिला नूंह नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है, जो सालाका सड़क पर मौजूद है । सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड की। जहां पुलिस वाहन को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर काबू कर लिया । पूछताछ में उसने अपनी पहचान अमजद उर्फ बिल्लू बताई । नियम अनुसार तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें से 20 ग्राम हेरोइन मिली । पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह हेरोइन एक दिन पहले सोनू पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी शिकारपुर थाना सदर तावडू से 20 हजार रुपये में खरीदी थी । इस मामलें में थाना सदर तावडू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-बी, 61 व 85 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है तथा अन्य आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।