Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Nuh News
›
Major crackdown by Food Safety Department in Rojka Meo Nuh 600 kg of unfit paneer destroyed
{"_id":"6ab7ed47ae7aaa6d0e0cbec4","slug":"video-major-crackdown-by-food-safety-department-in-rojka-meo-nuh-600-kg-of-unfit-paneer-destroyed-2026-09-26-1790438727","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह के रोजका मेव में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 किलोग्राम अनुपयुक्त पनीर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह के रोजका मेव में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 किलोग्राम अनुपयुक्त पनीर नष्ट
रोजका मेव पुलिस ने जांच के दौरान एक पिकअप गाड़ी को रोका था। गाड़ी में ड्रमों में करीब 500 किलो खुला पनीर भरा हुआ था। सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास जागलान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पनीर की जांच की। पनीर मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए जाने पर उसे गड्ढा खोदकर जमींदोज कर दिया गया। पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि पनीर को गुरुग्राम के अलग-अलग खाद्य कारोबारियों को सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान दूसरे ईको वाहन से तीन डिब्बों में भरा करीब 100 किलो पनीर भी पकड़ा गया। यह वाहन भी वाजिदपुर निवासी का बताया गया और पनीर गुरुग्राम ले जाया जा रहा था। जांच के बाद इस पनीर को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।