Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Nuh News
›
International gold medalist Shah Hussain has been made the brand ambassador of Khelo Mewat program
{"_id":"68bad6c862bc6323ab0bbc37","slug":"video-international-gold-medalist-shah-hussain-has-been-made-the-brand-ambassador-of-khelo-mewat-program-2025-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट शाह हुसैन को बनाया खेलो मेवात कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट शाह हुसैन को बनाया खेलो मेवात कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर
अंतर्राष्ट्रीय यूथ कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की वेटलिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा के 88 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश-प्रदेश के साथ जिले का नाम रोशन करने वाले जिला नूंह के गांव जहटाना निवासी खिलाड़ी शाह हुसैन का उपायुक्त अखिल पिलानी व अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने अपने कार्यालय में स्वागत किया और खेलों मेवात कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाकर पत्र सौंपा।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित इस स्पर्धा में 40 देशों ने भाग लिया था, जिसमें खिलाड़ी शाह हुसैन ने कुल 267 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर अपने देश का नाम रोशन किया, जो मेवात जिले के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ी शाह हुसैन, उनके कोच आबिद हुसैन, उसके माता-पिता तथा उसके साथ आए सभी ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी और कहा कि खेलों में रूचि रखने वाले युवाओं को जिला प्रशासन हर संभव प्रोत्साहन दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।