{"_id":"6b0c52bb91de39f01000d45e","slug":"video-youth-held-a-rally-on-100th-edition-of-sunday-on-cycle-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण पर युवाओं ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण पर युवाओं ने निकाली रैली
पलवल में संडे ऑन साइकिल अभियान के 100वें संस्करण पर सैकड़ों युवाओं ने साइकिल रैली निकालकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। मेरा युवा भारत पलवल की ओर से रविवार को एक निजी कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में कॉलेज निदेशक डॉ. एसके गुप्ता ने युवाओं से साइकिलिंग, योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शांतनु ठाकुर ने नियमित अभ्यास और फिटनेस के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। साइकिलिंग सेहत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।