Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdg

Noida News: दो की गिरफ्तारी से खुला राज, पुलिस के रडार पर चार से ज्यादा मास्टरमाइंड

Sun, 29 Nov 2026 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
sdg
साइबर स्लेवरी चार से अधिक मास्टरमाइंड और प्रमोटर पुलिस के रडार पर
विज्ञापन

- विदेशी नागरिकों को नौकरी का झांसा देकर भारत लाने से लेकर साइबर ठगी कराने तक फैला था नेटवर्क
- दो मास्टरमाइंड दुर्ग निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा और बुलंदशहर निवासी सुशील भाटी के विदेश भागने की आशंका
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी और साइबर स्लेवरी के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मलयेशिया और इंडोनेशिया के नागरिकों को नौकरी का झांसा देकर भारत लाने और उनसे उनके ही देश के लोगों के साथ साइबर ठगी कराने वाले नेटवर्क में चार से अधिक मास्टरमाइंड और प्रमोटर पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस इनकी भूमिका, विदेशी संपर्कों और आर्थिक लेनदेन की कडि़यां जोड़ने में जुटी है। इस मामले में पीजी के संचालक ब्रह्म प्रकाश चौहान और उसके बेटे दीपांशु चौहान की गिरफ्तारी के बाद अब गिरोह के अन्य मददगारों की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस जांच में दो प्रमुख मास्टरमाइंड के नाम सामने आए हैं। इनमें दुर्ग, छत्तीसगढ़ निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा और बुलंदशहर निवासी सुशील भाटी शामिल हैं। दोनों के विदेश भागने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इनके भारत और विदेश में मौजूद संपर्कों का पता लगा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता कर रही हैं कि विदेशी नागरिकों को नौकरी का प्रस्ताव किसने दिया, उनके भारत आने की व्यवस्था किसने की।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि फेज-2 क्षेत्र में सॉफ्टवेयर कंपनी की आड़ में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। इसमें मलयेशिया और इंडोनेशिया के नागरिकों को नौकरी देने का झांसा देकर भारत बुलाया गया था। इन नागरिकों को सेक्टर-126 स्थित एक पीजी में ठहराया गया था। आरोप है कि यहां उन्हें बंधक जैसी परिस्थितियों में रखकर उनके ही देश के लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। साइबर अपराध के लिए एपीके फाइल का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। ठगी को अंजाम देने के लिए विदेशी नागरिकों को उनकी अपनी भाषा में बातचीत करने वाला विशेष सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया गया था। इससे वे आसानी से अपने देश के लोगों से संपर्क कर उनका भरोसा जीतते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निवेश के नाम पर उन्हें रकम जमा करने के लिए तैयार किया जाता था। पुलिस अब इस सॉफ्टवेयर को उपलब्ध कराने वालों और इसके संचालन से जुड़े लोगों की पहचान कर रही है। पीजी के किराये का एग्रीमेंट भी मास्टरमाइंड सुनील कुमार विश्वकर्मा और सुशील भाटी के नाम पर होने की जानकारी सामने आई है। पीजी संचालक और उसके बेटे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस किराये के भुगतान, समझौते और विदेशी नागरिकों के ठहरने से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
अब तक कितने विदेशी लाए गए : इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार मलयेशिया और इंडोनेशिया से जुड़े होने के कारण जांच में संबंधित दूतावासों के साथ आईबी और एफआरआरओ की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि अब तक कितने विदेशी नागरिकों को भारत लाया गया और उनके माध्यम से कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया।


कई बैंक खातों की हो रही जांच : साइबर ठगी से जुटाई गई रकम के लेनदेन का पता लगाने के लिए पुलिस कई बैंक खातों की जांच कर रही है। एजेंसियां खातों में जमा रकम, निकासी और ट्रांजेक्शन के स्रोत खंगाल रही हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि ठगी की रकम किन खातों में पहुंची और उसे आगे किन लोगों तक भेजा गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article