{"_id":"6aeb2cc65a252dc7db03c634","slug":"video-vaishya-community-unites-in-noida-calls-for-political-participation-grow-stronger-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में वैश्य समाज हुआ एकजुट, राजनीतिक भागीदारी को लेकर तेज हुई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में वैश्य समाज हुआ एकजुट, राजनीतिक भागीदारी को लेकर तेज हुई आवाज
नोएडा में वैश्य समाज हुआ एकजुट, राजनीतिक भागीदारी को लेकर तेज हुई आवाज
नोएडा। बुधवार को सेक्टर-33 स्थित अग्रवाल भवन में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन और सर्व वैश्य समाज के लोगों ने राजनीतिक भागीदारी को लेकर एकजुटता दिखाई। प्रेस वार्ता और बैठक में समाज के लोगों ने साफ कहा कि अब वैश्य समाज सिर्फ अर्थव्यवस्था की रीढ़ नहीं, बल्कि राजनीति में भी अपनी मजबूत हिस्सेदारी चाहता है।
इस दौरान पूर्व विधायक विमला बाथम, संजय गुप्ता, डीपी गोयल, विपिन अग्रवाल, मूलचंद गुप्ता,विनय अग्रवाल,सुधीर पोरवाल, कृष्णा शाह गुप्ता समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि एकता सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी* ही समाज की असली ताकत है। वैश्य समाज ने हमेशा देश के विकास, रोजगार और व्यापार में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व में उसे उसका हक नहीं मिला। अब समाज संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करेगा।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में समाज की भागीदारी बढ़ाने, युवाओं को आगे लाने और समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी चर्चा हुई। इसके पहले पूर्व भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और निखिल सिंघल समेत कई वैश्य समाज के लोग राजनीतिक भागदारी का शंखनाद कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।