{"_id":"6759abdc8ef4eda0830feb01","slug":"video-seven-day-katha-started-with-kalash-yatra-in-greater-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा में कलश यात्रा से सात दिवसीय कथा का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा में कलश यात्रा से सात दिवसीय कथा का हुआ शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा सेक्टर जीटा-वन के ब्लॉक ए स्थित पार्क में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता का बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश में यात्रा में पीत वस्त्र धारण कर 71 महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने कलश को सर पर उठाकर भ्रमण किया। कलश यात्रा सेक्टर जीटा-वन से शुभारंभ हुई जो दुर्गा मंदिर होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। महिलाएं इस दौरान रास्ते भर मंगलगीत गाते हुए चलती रहीं। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नगर ने बताया कि कलश यात्रा के बाद यज्ञ किया गया। इसके बाद संत राधारमण दास महाराज ने श्रीमद् भागवत गीता का शुभारंभ किया। कथा के पहले दिन वृंदावन की गाथा और भक्तों को वृंदावन की यात्रा की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय कथा का समापन 17 दिसंबर को होगा। 18 दिसंबर को हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।