{"_id":"6afd5627f1f9d047c6091b65","slug":"thieves-stole-three-horses-in-the-noida-phase-3-police-station-area-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रात के अंधेरे में तीन घोड़ियां ले उड़े चोर, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट; सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रात के अंधेरे में तीन घोड़ियां ले उड़े चोर, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Wed, 18 Nov 2026 01:09 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:09 PM IST
सार
विकास घोड़ियों के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास तीन घोड़ियां थीं। रविवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सुबह जब विकास सोकर उठे तो घोड़ियां गायब मिलीं।
विज्ञापन
नोएडा में तीन घोड़ियां चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के फेज तीन थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना में चोर एक व्यक्ति की तीन घोड़ियां चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी हुई घोड़ियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गढ़ी चौखंडी के कृष्णा विहार में रहने वाले विकास घोड़ियों के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास तीन घोड़ियां थीं। रविवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर तीनों घोड़ियों को चुरा लिया। सुबह जब विकास सोकर उठे तो घोड़ियां गायब मिलीं।
विज्ञापन
आसपास तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। घोड़ियों का पता लगाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
