Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Recognition for those working in field of women and child welfare under Noida Mission Shakti 6-0
{"_id":"6ad342082357c2a223050e85","slug":"video-recognition-for-those-working-in-field-of-women-and-child-welfare-under-noida-mission-shakti-6-0-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में काम करने वालों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में काम करने वालों का सम्मान
मिशन शक्ति 6.0 के तहत शनिवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं और अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण और बच्चों के कल्याण के लिए काम करने वालों के योगदान को पहचान देना है।
एडीसीपी महिला सुरक्षा मनीष सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, सुरक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान और जरूरतमंद महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे लोगों को सम्मानित करने से उनका उत्साह बढ़ेगा और दूसरे लोग भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित होंगे।
उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों के साथ विभिन्न स्तरों पर काम किया जा रहा है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।