{"_id":"6a29397be4bdf301a20c2484","slug":"video-preparations-intensify-for-cm-yogi-adityanaths-visit-to-noida-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सेक्टर-96 में हेलीपैड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सेक्टर-96 में हेलीपैड तैयार
15 जून को नोएडा प्राधिकरण के नए कार्यालय, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी परियोजनाओं और सिटी बस सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण नए कार्यालय के पास हेलीपैड तैयार किया जा रहा है।
कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों को सजाने-संवारने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। सड़कों के डिवाइडरों पर पौधे लगाए जा रहे हैं और नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है। प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं और किसी प्रकार की कमी न रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।