{"_id":"69909c50e4de16e18e0971f8","slug":"video-lack-of-facilities-in-amrapali-golf-homes-and-kingswood-society-in-greater-noida-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में सुविधाओं का अभाव, अधूरे कार्य को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में सुविधाओं का अभाव, अधूरे कार्य को लेकर किया प्रदर्शन
राहुल तिवारी
Updated Sat, 14 Feb 2026 09:31 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी के लोगों ने शनिवार को एनबीसीसी द्वारा अधूरे कार्यों के साथ हैंडओवर दिए जाने और एडहॉक एओए की वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ विरोध किया। सोसाइटी में रहने वाले लोकेंद्र और दिलीप ने बताया कि एनबीसीसी ने एडहॉक एओए को अधूरी सोसाइटी का हैंडओवर दे दिया। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में परियोजना पूर्ण होने का दावा किया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कई बुनियादी ढांचे और सुरक्षा संबंधी कार्य अब भी अधूरे पड़े हैं।
लोगों का आरोप है कि फायर सेफ्टी सिस्टम पूरी तरह फेल है। कुछ टावरों की लिफ्टों में बारिश का पानी प्रवेश कर रहा है। कई सर्विस शाफ्ट खुले हैं, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। सीपेज और अन्य संरचनात्मक कमियां अभी भी मौजूद हैं। क्लब हाउस, कम्युनिटी सेंटर और स्विमिंग पूल अधूरे हैं। निवासियों का कहना है कि इन खामियों के बावजूद हैंडओवर लिया जाना उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ है।
आरोप है कि जनरल बॉडी मीटिंग की अनुमति के बिना एडहॉक एओए प्रतिमाह करोड़ों रुपये सोसाइटी फंड से निकाल रहा है। टेंडर दस्तावेज, वर्क ऑर्डर और इनवॉइस कई बार अनुरोध करने के बावजूद साझा नहीं किए जा रहे। यह भी आरोप है कि कोई जीबीएम आयोजित नहीं की जा रही, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
लोगों ने इस मामले की शिकायत जिला मजिस्ट्रेट को सौंप दी है। निवासियों का कहना है कि सभी वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता और लोगों की स्वीकृति आवश्यक है। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर कोर्ट रिसीवर कार्यालय के समक्ष भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।