{"_id":"6ac79747415becc533005e5e","slug":"video-l-murugan-addressed-youth-regarding-employment-at-jiit-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेआईआईटी में बोले एल मुरुगन: 2030 तक 100 अरब डॉलर की क्रिएटिव इकोनॉमी, युवाओं के लिए बढ़ेंगे अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेआईआईटी में बोले एल मुरुगन: 2030 तक 100 अरब डॉलर की क्रिएटिव इकोनॉमी, युवाओं के लिए बढ़ेंगे अवसर
नोएडा में जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेआईआईटी) में बृहस्पतिवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम दीक्षारंभ में भारत सरकार के सूचना व प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन शामिल हुए।
उन्होंने भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी (रचनात्मक अर्थव्यवस्था) और विश्व के लिए इसकी संभावनाओं पर बोलते हुए युवा पेशेवरों के लिए विकास का एक प्रमुख क्षेत्र बताया।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2030 तक इस क्षेत्र को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाना है और अकेले एनीमेशन, गेमिंग और विज़ुअल इफेक्ट्स क्षेत्र को ही लगभग 20 लाख कुशल पेशेवरों की आवश्यकता होगी। डॉ मुरुगन ने कहा, भारत सरकार देश के युवाओं के लिए 2047 तक का रोडमैप तैयार कर रही है। भविष्य युवाओं का है।
नई शिक्षा नीति भी उद्यमिता पर जोर देती है, जिसमें युवाओं का मानना है कि सिर्फ नौकरी मांगना नहीं है, देना भी है। क्रिएटिव इकोनॉमी ही नया भविष्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।