Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cross-FIRs filed following a dispute between AOA office-bearers and residents in the society

ग्रेनो: सोसाइटी में एओए पदाधिकारियों और निवासियों के विवाद में हुई क्रॉस एफआईआर, एक-दूसरे पर गंभीर आरोप

Mon, 23 Nov 2026 12:51 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 23 Nov 2026 12:51 PM IST
सार

पंचशील हाइनिश सोसाइटी में रविवार को एओए पदाधिकारियों और कुछ निवासियों के बीच विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Cross-FIRs filed following a dispute between AOA office-bearers and residents in the society
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में रविवार को एओए पदाधिकारियों और कुछ निवासियों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। एक एफआईआर महिला निवासियों की शिकायत पर एओए पदाधिकारियों के खिलाफ है। दूसरी एओए के कार्यवाहक अध्यक्ष की शिकायत पर निवासियों के खिलाफ है।

विज्ञापन


एओए के कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद नेगी की ने बताया कि सोसाइटी में सर्वोदय हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगा था। बिसरख हॉस्पिटल की ओर से पल्स पोलियो अभियान भी चल रहा था। इन कार्यक्रमों की व्यवस्था के लिए एओए के कुछ पदाधिकारी और निवासी क्लब हाउस स्थित कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग अन्य साथियों के साथ क्लब हाउस पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पदाधिकारियों और निवासियों से अभद्रता शुरू की और फिर मारपीट करने लगे। आरोपी अपने साथ हथियार लेकर आए थे। थप्पड़ मारे गए और धारदार हथियारों से भी हमला किया गया।  पेन की नोक और  हथियारों से उनके सिर और नाक पर वार किया गया। इससे पदाधिकारियों और निवासियों की जान-माल की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया। आरोप है कि अनुज कुमार, आलोक सिंह, विवेक कुमार, महेंद्र प्रताप, आनंद शर्मा, एक महिला ने मारपीट की है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ सोसाइटी की कई महिला निवासियों ने तहरीर दी है। उनका कहना है कि वे एओए की कार्यप्रणाली और कथित मनमानी से नाराज थीं। उनका आरोप है कि लंबे समय से एओए चुनाव नहीं हुए हैं। फरवरी 2026 से मेंटेनेंस का हिसाब भी नहीं दिया गया। इन्हीं मांगों को लेकर वे सामूहिक रूप से शांति मार्च निकाल रही थीं। तहरीर के मुताबिक महिलाएं बातचीत के लिए एओए कार्यालय गई थीं। आरोप है कि वहां नामजद पदाधिकारियों और उनके साथियों ने धक्का-मुक्की की। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें अनुचित तरीके से छुआ गया। इसका विवरण लिखने में उन्होंने शर्म महसूस होने की बात कही है। उन्होंने पदाधिकारियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने एओए अध्यक्ष विनोद नेगी, सचिव विजय रस्तोगी, सौरभ सिंह, अशोक गुप्ता और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed