Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
If the condition of the schools does not improve within a month, we will make a video to show the reality.
{"_id":"6a9ec27b98c43c0af6053573","slug":"video-if-the-condition-of-the-schools-does-not-improve-within-a-month-we-will-make-a-video-to-show-the-reality-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: 'एक माह में स्कूलों की हालत नहीं सुधरी तो फिर वीडियो बनाकर दिखाएंगे हकीकत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: 'एक माह में स्कूलों की हालत नहीं सुधरी तो फिर वीडियो बनाकर दिखाएंगे हकीकत'
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:26 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा। जिले के परिषदीय विद्यालयों की बदहाल स्थिति में सुधार कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें प्राथमिक विद्यालय होशियारपुर और दादरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलाशपुर समेत अन्य जर्जर स्कूलों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक माह में स्कूलों की स्थिति सुधारने का काम शुरू नहीं हुआ तो दोबारा वीडियो बनाकर स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने लाई जाएगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं गौतमबुद्धनगर के जिला प्रभारी सीएम चौहान ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने जिले के जर्जर विद्यालयों के वीडियो बनाकर वहां की स्थिति सामने रखी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्कूलों में बच्चों के लिए पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं है, जबकि छात्राओं के लिए भी पर्याप्त शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उनका कहना है कि स्कूलों की स्थिति का वीडियो सामने लाने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने से वह पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए 604 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस राशि का इस्तेमाल कर जर्जर विद्यालयों की मरम्मत और विद्यार्थियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने कहा कि बीएसए के माध्यम से सरकार को स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए एक माह का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ तो पार्टी कार्यकर्ता दोबारा स्कूलों में जाकर वीडियो बनाएंगे और वहां की वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखेंगे।
पार्टी के जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना है, ताकि गरीब परिवारों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा और जरूरी सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर जिला महासचिव नवीन भाटी, जिला संगठन मंत्री स्वाति सिंह, जेवर विधानसभा अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा, केशव उपाध्याय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल चेची, पूर्व जिला प्रवक्ता राहुल सेठ समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।