Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Crowds of people gathered in Lok Adalat in Greater Noida to settle pending vehicle challans
{"_id":"681f5f7dec6b50ae5f001662","slug":"video-crowds-of-people-gathered-in-lok-adalat-in-greater-noida-to-settle-pending-vehicle-challans-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में लोक अदालत में लंबित वाहन चालान निस्तारण के लिए उमड़ी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में लोक अदालत में लंबित वाहन चालान निस्तारण के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय एवं तहसील न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। लोक अदालत में लोग ई-चालान काउंटर पर लंबित चालान के निस्तारण के लिए सुबह से उमड़ रहे हैं। काउंटर पर भीड़ देखी गई। चालान निस्तारण के दौरान लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष काउंटर बनाया गया है। इससे पहले सुबह जिला जज मलखान सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, वैवाहिक वाद, उत्तराधिकारी अधिनियम, दीवानी वाद, एमवी एक्ट व ई-चालान, आर्बिट्रेशन, एनआई एक्ट की धारा-138, विद्युत अधिनियम, भू-राजस्व, पेंशन, श्रम सहित विभिन्न प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटीगेशन स्तर पर बैंक ऋण, विद्युत व बीएसएनएल के बिलों से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।