{"_id":"6999d3b787a033384f0d1c5a","slug":"video-cm-yogi-and-croatia-pm-convoy-caused-a-two-hour-traffic-jam-in-greater-noida-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में लगा जाम: सीएम योगी और क्रोएशिया पीएम के काफिले से थमा यातायात, 3 KM तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में लगा जाम: सीएम योगी और क्रोएशिया पीएम के काफिले से थमा यातायात, 3 KM तक रेंगते रहे वाहन
ग्रेटर नोएडा में शनिवार शाम वीआईपी मूवमेंट के चलते प्रमुख मार्गों और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। योगी आदित्यनाथ के यमुना सिटी में कार्यक्रम के बाद शाम को सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना होने और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोभिक के आगरा से दिल्ली लौटने के दौरान सुरक्षा कारणों से कई जगह यातायात रोका गया। इसके चलते परी चौक से लेकर सेक्टर-150 कट तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जानकारी के अनुसार शाम करीब 7 बजे से वीआईपी काफिलों की आवाजाही शुरू हुई। यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। डोमिनोज गोल चक्कर, अल्फा गोल चक्कर, परी चौक और सेक्टर-150 कट के पास ट्रैफिक को अस्थायी रूप से रोका गया। इस कारण ऑफिस से घर लौट रहे लोगों को आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। रात करीब नौ बजे के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। हालांकि दो घंटे तक चले इस जाम ने शहरवासियों की शाम की रफ्तार थाम दी और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कुछ समय के लिए यातायात रोका गया था। वीआईपी काफिलों के सुरक्षित गुजरने के बाद ट्रैफिक को चरणबद्ध तरीके से छोड़ा गया।
जाम में फंसे लोगों ने नाराजगी जताई। सेक्टर-137 निवासी आईटी पेशेवर रोहित शर्मा ने बताया कि हमें एक घंटे तक गाड़ी रेंगती रही। जिससे घर पहुंचने में काफी देरी हो गई। वहीं अल्फा के पास एक बिल्डर कंपनी में काम करने वाली नेहा शर्मा ने बताया कि दफ्तर से निकलकर सीधे जाम में फंस गई। पुलिस को वैकल्पिक मार्ग की बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए थी। वहीं कैब चालक इरफान खान ने बताया कुछ एक सवारी को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने जाना था। लेकिन जाम के कारण समय पर नहीं पहुंच सके। इससे यात्रियों और ड्राइवर दोनों को नुकसान होता है। वहीं परी चौक के पास फंसे कारोबारी संजीव सिंह ने कहा कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम लोगों की परेशानी को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।