{"_id":"69998389d34cb941c908e3c2","slug":"video-academic-exhibition-organised-at-holy-heart-school-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: होली हार्ट स्कूल में अकादमिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: होली हार्ट स्कूल में अकादमिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
होली हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में अकादमिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसपी उमेद सिंह ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, मार्किट कमेटी चेयरमैन जंगजीत हुड्डा, डॉ. शिव सचदेवा व अनिल भाटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अधिवक्ता सुनील अनेजा, रामदेव भारद्वाज तथा नगर परिषद उपाध्यक्ष नीरू सैनी, पार्षद धर्मपाल काला विशेष रूप से मौजूद रहे।
स्कूल चेयरमैन बलदेव सैनी व कोऑर्डिनेटर पायल मेहता ने सभी का स्वागत किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र नक्श ने ‘राम युग’ विषय पर प्रभावशाली मॉडल प्रस्तुत किया। संयम मोंगा ने भारतीय संविधान पर जागरूकता का संदेश दिया। ग्रेसी ने स्वच्छ जल संरक्षण, हरकीरत ने पंजाबी सभ्याचार, हुनर जैन ने गरीबी उन्मूलन और शिवम ने ‘जल बचाओ’ विषय पर प्रेरणादायक मॉडल प्रदर्शित किया। तनव मित्तल ने दांतों के प्रकारों को वैज्ञानिक रूप में समझाया, जबकि कारूष ने हरियाणवी सभ्यता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। तन्वी ने राष्ट्रीय पक्षी पर आकर्षक मॉडल बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।