{"_id":"673c942876e270777b03794f","slug":"video-amar-ujala-impact-health-department-team-sprayed-anti-larvae-in-greater-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमर उजाला इम्पैक्ट, ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लारवा का कराया छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमर उजाला इम्पैक्ट, ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लारवा का कराया छिड़काव
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर वन और पास में स्थित सोसाइटियों में फैली पड़ी गंदगी और लगे कूड़े के पहाड़ से फैल रही बीमारी की खबर को अमर उजाला पेपर ने मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई। बिसरख स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम मंगलवार को पहुंची। टीम ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर वन और पास में स्थित ऐस डिवाइनों सोसाइटी, फ्लोरा हेरिटेज, ट्विन काउंटी समेत अन्य सोसइटियों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराया। साथ ही सोसाइटी वासियों से मिलकर स्वास्थ्य संबंधी होने वाली समस्याओं के विषय में जाना। वहीं, कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए प्राधिकरण की टीम भी पहुंची। बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर वन और आसपास सोसाइटी क्षेत्र में बीते काफी समय से गंदगी फैली हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि फैली गंदगी से क्षेत्र में बीमारी तेजी के साथ पैर पसार रही है। स्थानीय लोगों की समस्याओं को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका मंगलवार को ही असर देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।