Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Operation of e-buses stalled due to shortage of conductors at GMCBL depot

Gurugram News: जीएमसीबीएल डिपो में परिचालकों की कमी से अटका ई-बसों का संचालन

Wed, 18 Nov 2026 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Operation of e-buses stalled due to shortage of conductors at GMCBL depot
डिपो में उपलब्ध 80 परिचालकों की 35 ई-बसों पर तैनाती
विज्ञापन

- 71 ई-बसों का संचालन करने के लिए करीब 180 परिचालकों की जरूरत
प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। जीएमसीबीएल सेक्टर-10 डिपो में परिचालकों की कमी होने के कारण नई ई-बसों का संचालन अटका हुआ है। परिचालकों के अभाव में सभी ई-बसों को सड़कों नहीं चलाया जा सका है। हालांकि प्रबंधन द्वारा परिचालकों की नियुक्ति प्रक्रिया की बात कही जा रही है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के बेड़े में शामिल 71 ई-बसों को पूरी क्षमता के साथ सड़कों पर उतारने के लिए करीब 180 परिचालकों की आवश्यकता है।
वर्तमान में जीएमसीबीएल के सेक्टर-10 स्थित डिपो में करीब 80 परिचालक ही उपलब्ध हैं। सुबह व शाम की दो शिफ्टों में ई-बसों को चलाने के लिए प्रति बस दो परिचालकों की जरूरत होती है। ऐसे में उक्त 80 परिचालक पहले से चल रही 35 ई-बसों पर तैनात हैं। परिचालकों की कमी के कारण शेष 36 ई-बसों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है और वे डिपो में ही खड़ी हैं। बता दें कि करीब दो माह पहले जीएमसीबीएल प्रबंधन ने ई-बसों को लेकर 110 परिचालक भर्ती किए थे, जिनमें से करीब 80 परिचालकों ने ही नौकरी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन

----
मांग के बावजूद नहीं हो रहा संचालन
शहर के विभिन्न क्षेत्रों की सोसाइटियों से जीएमसीबीएल के पास नए रूटों पर ई-बसें चलाने की मांग आ रही है। इसमें शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रबंधन से बसों को लेकर मांग की गई है, ताकि सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू होने से दूर-दराज की सोसाइटियों में आवागमन की सुविधा हो। नए रूटों पर ई-बसों का संचालन शुरू होने से लोगों द्वारा शहर के एक कोने से दूसरे कोने में जाने वाहन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ई-बसों के लिए परिचालकों की नियुक्त को लेकर प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 80 परिचालक भर्ती किए गए थे। आगामी दिनों में परिचालकों की भर्ती करके सभी ई-बसों को रूटों पर संचालित किया जाएगा, ताकि गुरुग्राम में लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सके। - विश्वजीत चौधरी, सीईओ, जीएमसीबीएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed