{"_id":"6a7b392ec120684093036b1a","slug":"video-two-lanes-closed-on-gurugram-sohna-elevated-highway-due-to-road-cave-in-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे पर सड़क धंसने से दाे लेन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे पर सड़क धंसने से दाे लेन बंद
गुरुग्राम शहर के सुभाष चौक के पास गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे पर सड़क धंसने के कारण दाे लेन बंद की गई हैं। हाईवे पर इस जगह पहले भी सड़क धंस चुकी थी, जिसको अभी तक ठीक नहीं कराया जा सका था। ऐसे में सोमवार को निर्माण सामग्री से भरा ट्रक के सड़क के निर्माणाधीन हिस्से पर गया तो वजन होने के कारण सड़क का उक्त हिस्सा धंस गया था। एनएचएआई ने हाईवे पर धंसी हुई सड़क को कोण लगाकर बंद किया है। ऐसे में हाईवे पर गुरुग्राम से सोहना की ओर एक ही लेन पर वाहन चल रहे हैं।
गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे को करीब दो हजार करोड़ रुपये में बनाया गया था। यह हाईवे बनने के बाद गुरुग्राम से सोहना के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों को बिना रूकावट आवागमन करने में सुविधा मिल रही है। लेकिन, हाईवे पर बार-बार सड़क धंसने की घटनाएं इसके निर्माण पर सवाल खड़े कर रही हैं। छह मई को सुभाष चौक के पास हाईवे का हिस्सा धंस गया था। उस समय सड़क धंसने का कारण जीएमडीए की मुख्य पाइपलाइन टूटने को बताया गया था।
एनएचएआई ने धंसी हुई सड़क पर मिट्टी व रोड़ी डलवाकर भरवाया गया है और कुछ हिस्से पर प्लास्टिक की पॉलीथिन डाली गई है, ताकि बारिश का पानी अंदर न जा सके। हाईवे की एक ही लेन चालू है, ऐसे में सोमवार की शाम और मंगलवार की सुबह व शाम को पीक ऑवर्स के दौरान वाहनों संख्या बढ़ने के बाद जाम लगने जैसी स्थिति बन गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।