{"_id":"6a86fbf1244bd5bda706ac76","slug":"video-severe-water-crisis-in-several-parts-of-city-due-to-pipeline-burst-in-gurugram-basai-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: बसई में पाइपलाइन टूटी, शहर के कई इलाकों में पानी का गंभीर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: बसई में पाइपलाइन टूटी, शहर के कई इलाकों में पानी का गंभीर संकट
गुरुग्राम के बसई चौक पर पीने के पानी की मुख्य पाइपलाइन टूट गई है। इस वजह से शहर के कई प्रमुख इलाकों में पीने के पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। मंगलवार की रात में हुई बारिश से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के कर्मी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। शुक्रवार की सुबह तक ठीक होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को इंतजार करना होगा। जीएमडीए की ओर से दावा किया गया था कि वीरवार की शाम तक पानी नलों में आ जाएगा। मगर काम की गति को देखकर नग रहा है कि अभी इंतजार करना होगा।
प्रभावित इलाकों में बसई गांव, कादीपुर, चकरपुर, नाथूपुर, सिकंदरपुर, गढ़ी, सिविल लाइन्स और सेक्टर 45, 37, 34, 29 शामिल हैं। डीएलएफ समेत शहर के कई अन्य क्षेत्रों में भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बसई में मुख्य लाइन टूटने से जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। जीएमडीए के अधिकारी स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, मरम्मत कार्य बारिश के कारण बाधित हो रहा है। स्थानीय निवासियों को पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इस बीच, नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पंद्रहवें दिन भी जारी है। इस हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। पानी की समस्या के साथ-साथ सफाई की चुनौती भी बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।