{"_id":"6ae9df2cee372149680d9326","slug":"video-safe-school-zone-established-in-basai-the-route-to-school-will-now-be-safe-for-children-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बसई में बना सेफ स्कूल जोन, बच्चों के लिए सुरक्षित होगा स्कूल तक का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसई में बना सेफ स्कूल जोन, बच्चों के लिए सुरक्षित होगा स्कूल तक का रास्ता
गुरुग्राम। बसई स्थित सरकारी स्कूल के आसपास बच्चों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए सेफ स्कूल जोन विकसित किया गया है। यह गुरुग्राम का यह तीसरा सरकारी स्कूल बन गया है, जिसे इस पहल के तहत कवर किया गया है। परियोजना के तहत स्कूल के आसपास सड़क की संरचना में बदलाव करने के साथ पैदल यात्रियों के लिए अलग रास्ता और हरित क्षेत्र विकसित किए गए हैं।
जिला सड़क सुरक्षा समिति (डीआरएससी) के तहत राहगिरी फाउंडेशन ने नगरो और हीरो के सहयोग से जिला प्रशासन के लिए इस परियोजना को पूरा किया है। यह सड़क नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के अधीन आती है। परियोजना के तहत स्कूल की चारदीवारी के साथ समर्पित पैदल मार्ग बनाया गया है। कच्ची जमीन के कुछ हिस्सों को पक्के रास्ते, हरित क्षेत्र और बैठने की जगह में विकसित किया गया है। पैदल यात्रियों के क्षेत्र को वाहनों से अलग रखने के लिए पीले और गुलाबी रंग के ट्रैफिक-कैल्मिंग ब्लॉक लगाए गए हैं। इसके अलावा कर्ब, बोलार्ड और चैनलाइजेशन के जरिये वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।