{"_id":"69174408116b7e58af0a72fa","slug":"video-rao-narendra-singh-statement-on-bihar-assembly-election-results-2025-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: बिहार चुनाव पर राव नरेंद्र सिंह का बयान, कहा- जनता की अपेक्षाओं के विपरीत परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: बिहार चुनाव पर राव नरेंद्र सिंह का बयान, कहा- जनता की अपेक्षाओं के विपरीत परिणाम
राहुल तिवारी
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:30 PM IST
Link Copied
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव के परिणाम जनता की अपेक्षाओं के विपरीत हैं। साल 2014 के बाद से हुए सभी चुनावों के परिणाम आम लोगों की उम्मीदों से अलग आए हैं। हरियाणा में भी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही थी, लेकिन परिणाम उलट आए। कांग्रेस के जिला कार्यालय कमान सराय में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चला रखा है। 11 दिसंबर को यह अभियान गुरुग्राम में समाप्त होगा। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के माध्यम से प्रदेशवासियों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों और चुनावी अनियमितताओं के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।