Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Pedestrians will get safe movement due to new footpath and barricading built in Gurugram Sector-43.
{"_id":"6a1459a693384937ff0b8049","slug":"video-pedestrians-will-get-safe-movement-due-to-new-footpath-and-barricading-built-in-gurugram-sector-43-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सेक्टर-43 में बने नए फुटपाथ और बैरिकेडिंग, राहगीरों को मिलेगी सुरक्षित आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सेक्टर-43 में बने नए फुटपाथ और बैरिकेडिंग, राहगीरों को मिलेगी सुरक्षित आवाजाही
गुरुग्राम सेक्टर-43 क्षेत्र में राहगीरों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए फुटपाथों का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही सड़क की ओर मजबूत बैरिकेडिंग भी लगाई गई है ताकि पैदल चलने वाले लोगों को तेज रफ्तार वाहनों से सुरक्षित रखा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पहल से क्षेत्र में पैदल आवाजाही पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो गई है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-43 की कई सड़कों पर लंबे समय से फुटपाथों की कमी महसूस की जा रही थी। लोगों को मजबूरी में सड़क के किनारे चलना पड़ता था जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। सुबह और शाम के समय जब वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती थी तब बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नए फुटपाथ बनने और बैरिकेडिंग लगने के बाद लोगों को सुरक्षित रास्ता मिल गया है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि बैरिकेडिंग के कारण वाहन अब फुटपाथ के करीब नहीं आ रहे है। वहीं क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को भी ट्रैफिक के बीच सुरक्षित तरीके से चलने में मदद मिलेगी।
स्थानीय निवासी मनजीत का कहना है कि इस तरह की सुविधाएं शहर के अन्य सेक्टरों में भी विकसित की जानी चाहिए। उनका मानना है कि बढ़ते ट्रैफिक और सड़क हादसों को देखते हुए फुटपाथ और सुरक्षा बैरिकेडिंग आज की जरूरत बन चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।