{"_id":"6a904febd1cfee62020a70f7","slug":"video-patwari-kanungo-sit-in-protest-in-gurugram-continues-for-eighth-day-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: पटवारी-कानूनगो का आठवें दिन भी धरना जारी, राजस्व मंत्री को सौंप चुके हैं आठ सूत्रीय मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: पटवारी-कानूनगो का आठवें दिन भी धरना जारी, राजस्व मंत्री को सौंप चुके हैं आठ सूत्रीय मांगे
गुरुग्राम में राजस्व विभाग के नए पोर्टल और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तकनीकी दिक्कतों के विरोध में पटवारी-कानूनगो एसोसिएशन का धरना वीरवार को सातवें दिन भी जारी रहा। एसोसिएशन ने समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। पटेल नगर स्थित पटवार घर के गेट पर ताला लगा रहा, जिससे लोगों के काम प्रभावित हुए।
दी रेवेन्यु पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा ने राजस्व मंत्री को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा चुके हैं। एसोसिएशन ने राजस्व विभाग और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। जिला प्रधान सतपाल यादव ने बताया कि जमाबंदी और इंतकाल पोर्टल में चार महीनों से रिकॉर्ड अनियमितताएं और तकनीकी खामियां आ रही हैं। इससे कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी हो रही है, जिससे विवाद की स्थिति बन रही है। पटवारियों का कहना है कि ऑनलाइन रजिस्ट्री की खामियों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पोर्टल को पूरी तरह तैयार होने के बाद ही शुरू किया जाना चाहिए था। पटवारियों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी कामकाज प्रभावित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।