फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Despite free travel, passengers struggled to find seats on buses during Raksha Bandhan.

Gurugram News: मुफ्त यात्रा के बावजूद रक्षाबंधन पर बसों में सीट को तरसते रहे यात्री

Fri, 28 Aug 2026 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Despite free travel, passengers struggled to find seats on buses during Raksha Bandhan.
महिलाओं व पुरुषों को अपने रूटों पर पर्याप्त बसें नहीं मिलने के कारण हुई परेशानी
विज्ञापन

दोपहर से ही बढ़ने लगी थी भीड़, डिपो प्रबंधन के इंतजाम नहीं पर्याप्त

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रक्षाबंधन त्योहार पर महिलाओं के बच्चों सहित अपने मायके रवाना होने के चलते बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बस अड्डे पर भीड़ होनी शुरू हो गई थी। महिलाओं व पुरुषों को अपने रूटों पर पर्याप्त बसें नहीं मिलने के कारण परेशानी हुई। हालांकि गुरुग्राम डिपो के अधिकारियों के अनुसार करीब 45 रोडवेज बसों को कई रूटों पर भेजा गया, ताकि महिलाओं सहित अन्य यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। हालांकि बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ के अनुसार डिपो प्रबंधन के इंतजाम पर्याप्त नहीं रहे।
हरियाणा परिवहन विभाग ने 27 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में महिलाओं व उनके 15 साल के लड़कों के लिए मुफ्त सफर की सुविधा दी है। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे के बाद रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए यात्रा फ्री होने के बाद दोपहर गुरुग्राम बस अड्डे पर काफी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंचने लगी थीं। वहीं, पुरुष यात्री भी त्योहार पर अपने घर जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंच रहे थे। बस अड्डे के पूछताछ केंद्र के पास रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी लगई हुई है, ताकि यात्री किसी रूट पर जाने वाली बस के बारे में पता करे, तो तुरंत जानकारी मिल सके। हालांकि रक्षाबंधन पर लोकल रूटों सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर, मानेसर सहित अन्य ग्रामीण रूटों पर जाने के लिए महिलाएं बसों के बारे में जानकार लेती नजर आईं।
विज्ञापन



रूटों पर भेजी अतिरिक्त बसें
रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार कई रूटों पर करीब 45 अतिरिक्त रोडवेज बसें भेजी गई हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ रूट पर 12 बस, आगरा रूट पर 15, मुरादाबाद रूट पर पांच बसें भेजी गईं। इसके अलावा चंडीगढ़, हिसार, भिवानी, जींंद, सिरसा, झज्जर सहित अन्य लोकल रूटों पर अतिरिक्त रोडवेज बसें भेजी गई हैं। शुक्रवार को भी विभिन्न रूटों पर यात्रियों की जरूरत के अनुसार अतिरिक्त रोडवेज बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस आते ही भागकर बैठने का प्रयास कर रही थी सवारियां
बृहस्पतिवार को दोपहर के बाद बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या एकाएक बढ़ने लगी थी। जब भी कोई बस काउंटर पर लगने के लिए आती, सभी यात्री दौड़कर वस में सीट लेने का प्रयास करते दिखाई दिए। बस अड्डे पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों व परिवारों के साथ गंतव्य तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसों के इंतजार करती दिखाई दीं। कई यात्रियों का कहना था कि प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बसें चलाने के लिए कहा, लेकिन भीड़ को देखकर लग कि रोजाना चलने वाली बसों की संख्या में भी कटौती की है। रोडवेज बसों में इतनी भीड़ थी कि महिलाओं को बैठने के लिए सीट तो दूर, पैर रखने तक की जगह नहीं मिली।


रक्षाबंधन त्योहार पर भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। लोकल रूटों के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजी गई हैं। शुक्रवार को भी महिलाओं व अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। पूछताछ केंद्र पर स्टाफ को तैनात किया गया है, जहां से यात्री बसों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। - प्रमोद नांदल, ट्रैफिक मैनेजर, गुरुग्राम बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article