{"_id":"6a9097bee59228fe6708cf03","slug":"roads-in-south-city-1-2-to-be-raised-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99133-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साउथ सिटी 1-2 में सड़क होगी ऊंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साउथ सिटी 1-2 में सड़क होगी ऊंची
विज्ञापन
छह करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली, क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साउथ सिटी एक और दो के बीच होने वाले जलभराव की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। नगर निगम ने इस क्षेत्र में सड़क को ऊंचा करने के लिए छह करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है।
यह निर्णय नगर निगम की फाइनेंस कमेटी की बैठक में लिया गया है। इस परियोजना पर कुल छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लंबे समय से इस इलाके में बारिश के दौरान भारी जलभराव होता रहा है। खासकर मानसून के दौरान यह समस्या विकराल रूप ले लेती थी। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क ऊंची होने से पानी का जमाव नहीं होगा और जल निकासी व्यवस्था में सुधार आएगा। इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने इस काम को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार लाएगी परियोजना
साउथ सिटी एक और दो के बीच का यह मार्ग अक्सर जलभराव के कारण अवरुद्ध हो जाता था। मानसून के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। सड़क ऊंची होने से जल निकासी बेहतर होगी। इससे आवागमन सुचारु रहेगा और लोगों का समय बचेगा। यह परियोजना क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार लाएगी।
विज्ञापन
साउथ सिटी के सभी ब्लाॅक की सड़कों को बनाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। फाइनेंस कमेटी से इसकी मंजूरी भी मिल गई है। जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा।
- विजय ढाका, चीफ इंजीनियर नगर निगम, गुरुग्राम